Asian Athletics Championship: भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता गोल्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2023, 05:19 PM IST

Asian Athletics Championship 2023: भारत के स्टार गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह ने शुक्रवार को यहां एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखते हुए महाद्वीपीय सर्किट में अपना आधिपत्य स्थापित किया। हालांकि दूसरे थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद वह लंगड़ाते हुए बाहर आये।

भारतीय गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह ने शुक्रवार को यहां एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखते हुए महाद्वीपीय सर्किट में अपना आधिपत्य स्थापित किया। हालांकि दूसरे थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद वह लंगड़ाते हुए बाहर आये।

Tejinderpal Singh Toor wins Gold Medal in Asian Athletics Championships

तेजिंदरपाल सिंह तूर

एशियाई रिकॉर्डधारी तूर ने दूसरे थ्रो में 20.23 मीटर की दूरी पर गोला फेंका लेकिन इस प्रयास के बाद वह ‘ग्रोइन’ हिस्से में चोट से लंगड़ाते हुए बाहर आये। ईरान के साबेरी मेहदी (19.98 मीटर) ने रजत पदक और कजाखस्तान के इवान इवानोव (19.87 मीटर) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तूर (28 वर्ष) तीसरे गोला फेंक एथलीट हैं जिन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप खिताब कायम रखा है।

End of Feed