भारत की 15 साल की तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, बनीं अंडर-17 एशिया बैडमिंटन चैंपियन

Badminton Asia U-17 Championship: पहला गेम हारने के बाद तन्वी ने शानदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर गोल्ड पर कब्जा किया। यह तन्वी का दूसरा महाद्वीपीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2024 में अंडर-15 एशियाई खिताब जीता था।

Badminton Asia U-17 Championship: ओडिशा की 15 साल की स्टार शटलर तन्वी पत्री ने रविवार को बैडमिंटन में देश का नाम फिर से रोशन कर दिया। तन्वी ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी ही हमवतन शाइना मणिमुथु को रोमांचक मुकाबले में हराकर अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल में तन्वी ने 11-15, 15-10, 15-12 से जीत दर्ज की।

Tanvi Patri

तन्वी पत्री ने रचा इतिहास (फोटो साभार- @BAI_Media)

फाइनल जीतकर किया गोल्ड पर कब्जा

पहला गेम हारने के बाद तन्वी ने शानदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर गोल्ड पर कब्जा किया। यह तन्वी का दूसरा महाद्वीपीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2024 में अंडर-15 एशियाई खिताब जीता था। इस साल उन्होंने पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज में अपना पहला सीनियर इंटरनेशनल खिताब भी जीता था और बेंगलुरु में ऑल इंडिया जूनियर अंडर-19 रैंकिंग टूर्नामेंट भी अपने नाम किया था।

End of Feed