भारतीय निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत की 18 वर्षीय सुरुचि ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 244.6 अंक हासिल कर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
अर्जेंटीना में लहराया तिरंगा, भारत की सुरुचि सिंह ने जीता गोल्ड
चीनी की कियान वेई ने 241.9 अंक के साथ दूसरा जबकि उनकी हमवतन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता जियांग रेनशिन (221.0) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले सुरुचि ने 583 अंक हासिल कर क्वालीफिकेशन दौर में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत की दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर, सुरभि राव, संयम और सिमरनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाने में विफल रहीं।
