Sultan Azlan Shah Cup 2025: सेल्वम के विजयी गोल से भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को दी पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अपने चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 के मुकाबले तीन गोल के अंतर से पटखनी देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत दर्ज की।

इपोह: आखिरी क्वार्टर में सेल्वम कार्ति के विजयी गोल की मदद से भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी के महत्वपूर्ण मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत ने बुधवार को मेजबान मलेशिया को 4-3 से मात दी थी। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है। भारत के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ गोल अमित रोहिदास (चौथा मिनट), संजय (32वां), सेल्वम (54वां) ने गोल दागे जबकि न्यूजीलैंड के लिये जॉर्ज बेकर (42वां और 48वां) ने दो गोल किये।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

अमित रोहिदास ने किया भारत के लिए पहला गोल

न्यूजीलैंड ने शुरूआती मिनटों में मिडफील्ड में दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें मौका नहीं दिया। भारत को पहला मौका चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला जिस पर अनुभवी रोहिदास ने गोल कर दिया। भारतीय टीम एक और गोल करने के करीब थी लेकिन अभिषेक का शॉट कीवी गोलकीपर ने बचा लिया।

End of Feed