20 June 2023 सुर्खियां खेल की: सात्विक-चिराग ने लगाई लंबी छलांग, सैफ चैम्पियनशिप में भारत-पाक का मुकाबला तय तारीख पर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 04:30 PM IST

20 June 2023 सुर्खियां खेल की: भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। सात्विक-चिराग ने तीन स्थानों की छलांग के साथ अपने करियर बेस्ट स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पीवी सिंधु ने दो स्थान की छलांग लगाए हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को तय समय पर खेला जाएगा।

20 June के खेल सुर्खियां की बात करें तो एक बार फिर बैडमिंटन फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडोनेशिया ओपन के खिताब पर कब्जा जमाने वाले सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने तीन स्थानों की सुधार करते हुए अपने करियर बेस्ट तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत के अलावा पीवी सिंधु ने भी छलांग लगाई है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को तय समय पर खेला जाएगा। वहीं, भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीन से 12 अगस्त तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले दिन चीन से खेलेगी।

SAFF Football Satwik, Chirag

सात्विक-चिराग और पाकिस्तान फुटबॉल टीम। (फोटो- चिराग शेट्टी और नवाज के ट्विटर से)

सात्विक-चिराग कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैम्पियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था। पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 20 (19वीं रैंकिंग) में पहुंच गए। लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए। एचएस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर हैं।

End of Feed