21 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: बेंगलोर को आज हर हाल में जीतना होगा मुकाबला, शरत कमल ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में किया विजयी आगाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2023, 04:39 PM IST

21 May 2023 सुर्खियां खेल की: इंडियन प्रीमियर लीग के लीग के आखिरी मुकाबले यानी 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात से ज्यादा महत्वपूर्ण बेंगलोर के लिए है।

21 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें आईपीएल के लीग मुकाबले का आखिरी मैच रविवार को शाम 7.30 बजे से खेल जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलोर को इस मुकाबले में दम दिखाना होगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बेंगलोर को पहले ऑफ में पहुंचने के लिए आज के मुकाबले में अच्छे रनरेट से जीतना होगा। वहीं, सल्वाडोर फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम के एक प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की के बाद मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा भारत के अनुभवी शरत कमल ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत की।

Sports Today News, TATA IPl 2023, RCB vs GT

आरसीबी के खिलाड़ी और शतर कमल। (फोटो- IPL/BCCI और शरत कमल के ट्विटर से)

बेंगलोर का आज होगा गुजरात से सामना

आईपीएल के 70वें और लीग के आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात से ज्यादा बेंगलोर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बेंगलोर को इस मुकाबले में अच्छे रनरेट से जीतना होगा, तभी प्लेऑफ में पहुंच पाएंगे। बेंगलोर की टीमू 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम 18 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है।

End of Feed