22 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को रहना होगा सावधान, कोहली के चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 06:00 PM IST

22 May 2023 सुर्खियां खेल की: इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम पर शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

22 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें आईपीएल के 16वें सीजन के लीग मुकाबले के बाद अब प्लेऑफ का दौर शुरू होने वाला है। पहला क्वालीफायर मंगलवार को चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के साथ गुजरात के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। वहीं, दूसरे ओर गुजरात टाइटंस के खिलाफ फील्डिंग करते हुए विराट कोहली चोटिल हो गए थे। लेकिन आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने इंजरी अपडेट देते हुए कहा कि यह चिंताजनक नहीं है। वहीं, पीवी सिंधू और एचएस प्रणय सहित भारतीय खिलाड़ी सुदीरमन कप में मिली हार से जल्द से जल्द उबर कर मंगलवार से शुरू होने वाले मलेशियाई मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेंगे।

चेन्नई का कल होगा गुजरात से सामना

आईपीएल के 16वें सीजन का मंगलवार से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे। इसमें क्वलीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीम यही चाहेगी कि इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीधे फाइनल में जगह बनाए। हालांकि दोनों टीमों के बीच के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों के बीच कुल 3 मैच खेले गए है और सभी में गुजरात को जीत मिली है। इसलिए क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई को संभलकर खेलना होगा।

End of Feed