BAI का फंडिंग रोकने का आरोप, SAI ने दी अपनी सफाई

विश्वसनीय सूत्रों ने 'टाइम्स नाउ' को बताया कि दिसंबर 2025 में हुई ACTC की बैठक में, BAI (भारतीय बैडमिंटन संघ) ने अपनी वित्तीय जरूरतें रखीं और 2026 के लिए पूरे साल के टूर्नामेंटों का एक कैलेंडर पेश किया। हालांकि, मंत्रालय ने केवल एशियाई खेलों तक के लिए ही फंडिंग को मंजूरी दी, जिससे अन्य टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय बैडमिंटन संघ की फंडिंग रोके जाने वाले मामले में नया खुलासा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों ने 'टाइम्स नाउ' को बताया कि दिसंबर 2025 में हुई ACTC की बैठक में, BAI (भारतीय बैडमिंटन संघ) ने अपनी वित्तीय जरूरतें रखीं और 2026 के लिए पूरे साल के टूर्नामेंटों का एक कैलेंडर पेश किया।

SAI vs BAI

फंडिंग मामले में साई और बीआई आमने-सामने।

हालांकि, मंत्रालय ने केवल एशियाई खेलों तक के लिए ही फंडिंग को मंजूरी दी, जिससे अन्य टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यह मामला एशियाई खेलों के दौरान सामने आया, जब भारत की वर्ल्ड जूनियर टीम को मिस्र में एक टूर्नामेंट के लिए जाना था, लेकिन तब तक फंड मंजूर नहीं हुआ।अंत में, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) या मंत्रालय से कोई मदद न मिलने पर BAI के अधिकारियों ने खुद आगे आकर पूरी टीम के दौरे का खर्च उठाया।

End of Feed