खेल मंत्री के नेतृत्व में गोल्ड मेडल लाने की योजना पर काम करेगी हॉकी टीम

हॉकी टीम ने पहले टोक्यो और अब पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल लाकर एक उम्मीद जगा दी है। टीम के साथ-साथ खेल मंत्रालय को भी लगने लगा है कि यदि इस दिशा में काम किया जाए तो टीम गोल्ड ला सकती है।

भारतीय हॉकी टीम ने बैक टू बैक मेडल जीतकर इस बात का संकेत तो दे ही दिया है कि भारतीय हॉकी का स्वर्णिम दौरा आने वाला है। इसी को लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को एक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वह 10 सितंबर से पहले ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ बैठक करेंगे ताकि 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रयासों के मद्देनजर भविष्य की योजना बना सकें। उन्होंने मंगलवार सुबह पेरिस से लौटने के बाद स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश, डिफेंडर संजय, अमित रोहिदास और स्ट्राइकर अभिषेक को सम्मानित किया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (14)

भारतीय हॉकी टीम (साभार-X)

खेल मंत्री का हॉकी टीम को खास संदेश

मांडविया ने कहा, ‘‘आप लोगों का प्रदर्शन शानदार रहा, हम स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए, लेकिन हम इसके बहुत करीब पहुंच गए थे और सेमीफाइनल में हार के बाद जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।’’

End of Feed