स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Verdict Update: विनेश फोगाट के फैसले पर सामने आया बड़ा अपडेट

Vinesh Phogat Verdict Update: विनेश फोगाट मामले में फैसला रात 9.30 बजे आना है, लेकिन इससे पहले विनेश के वकील ने जो कहा उसने उम्मीद जगा दी है। दरअसल विदुषपत सिंघानिया ने उम्मीद जताई है कि फैसला भारतीय रेसल के पक्ष में आ सकता है।

Image

विनेश फोगाट (साभार-WFI)

Vinesh Phogat Verdict Update: विनेश फोगाट के मामले में फैसला आज देर रात 9.30 बजे आएगा। लेकिन इससे पहले इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल टाइम्सनाउ से खास बातचीत में विनेश के वकील विदुषपत सिंघानिया ने बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बात करते हुए कहा कि 'हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। अगर फैसला हमारे पक्ष में आता है तो यह एक लैंडमार्क डिसिजन होगा।

विनेश को मिलेगी पहली जानकारी

इतना ही नहीं इस फैसले के बारे में एक और अपडेट सामने आई है कि जो भी फैसला होगा इसे पहले व्यक्तिगत तौर पर विनेश फोगाट को बताय़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार इस फैसले को पहले विनेश फोगाट को मेल के थ्रू बताया जाएगा, उसके बाद इसे लोगों के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।

इससे पहले विनेश मामले पर फैसला 10 अगस्त को आना था, जिसे बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया गया। लेकिन सुनवाई पूरी होने के बाद CAS की ओर से वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन को अपने नियम को लेकर डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने को कहा गया था जिसके बाद फैसले की आखिरी तारीख 13 अगस्त कर दिया गया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article