Paralympic 2024: खेल मंत्री ने पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लिए भारतीय दल की सराहना की

Paralympic 2024: भारत के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा दल की सराहना की है। इस बार भारतीय दल का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। केवल बैडमिंटन में 5 पदल आए हैं।

Paralympic 2024: बुधवार को केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय पैरा-बैडमिंटन दल का भारत लौटने पर स्वागत किया। पेरिस 2024 में भारत ने पैरा-बैडमिंटन में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 5 पदक जीते (1 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य)। डॉ. मांडविया ने बताया, "अब तक पैरालंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Twitter)

आने वाले दिनों में हमारे खिलाड़ी 11 और पदकों के लिए खेलेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सफलता और भी बढ़ेगी। पिछले पैरालंपिक में हमने 19 पदक जीते थे, लेकिन इस बार अब तक 20 पदक जीत चुके हैं, यानी हमारा प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक से बेहतर रहा है। हमें अपने खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करना चाहिए और उनका समर्थन करने के लिए चीयर4भारत हैशटैग का उपयोग करना चाहिए।"

End of Feed