LIVESpain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights: अर्जेंटीना को मात देकर स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन, टूटा मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना
Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights(स्पेन बनाम अर्जेंटीना विश्व कप 2026 फाइनल हाइलाइट्स) : स्पेन ने लियोनल मेसी के दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को तोड़कर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अर्जेंटीना की टीम फाइनल मुकाबले में स्पेन के डिफेंस को भेजने में नाकाम रही। ऐसा रहा मैच का रोमांच।

Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights: अर्जेंटीना को मात देकर स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन, टूटा मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना
Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights: स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 के अंतर से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। 16 साल लंबे अंतराल के बाद फाइनल में पहुंची स्पेनिश टीम अर्जेंटीना से बेहतर टीम साबित हुई। स्पेन के लिए एकलौता गोल एक्स्ट्राटाइम के सेकेंड हाफ में फेरान टॉरेस ने (106') ने किया। स्पेन का डिफेंस एक बार फिर उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को गोल को भेदने नहीं दिया। मैच 90 मिनट के शुरुआती समय के बाद 0-0 से बराबर रहा। एंजो फर्नांडेज 93वें मिनट में मैदान से रेड कार्ड मिलने के बाद बाहर गए और यह अर्जेंटीना के लिए भारी पड़ गया।
एक्स्ट्राटाइम के सेंकेंड हॉफ की शुरुआत में स्पेन की टीम अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेजने में सफल रही और यही गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ। स्पेन की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची और दूसरी बार भी खिताब जीतने में सफल रही। यूरो चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर फीफा विश्व कप का खिताब जीतकर भी इतिहास रच दिया है। वो दो बार यूरो चैंपियन बनने के बाद वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। लियोनल मेसी का करिश्मा स्पेन के खिलाफ नहीं दिखाई दिया। पूरे मैच में वो केवल एक शॉट टारगेट पर दाग सके इसके अलावा स्पेन ने उन्हें पूरे समय घेरे रखा और गोल करने के मौके नहीं दिए। मेसी दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सके और गोल्डन बूट भी अपने नाम नहीं कर सके। 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ वो फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: एम्बाप्पे को मिला गोल्डन बूट
लियोनल मेसी का वर्ल्ड कप और गोल्डन बूट दोनो जीतने का सपना टूट गया। मेसी फाइनल में कोई गोल नहीं कर सके और कीलियन एम्बाप्पे के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर रहे।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 के अंतर से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेनिश टीम दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: बराबरी से चूका अर्जेंटीना
अर्जेंटीना की टीम के पास बराबरी का मौका आखिरी वक्त में बराबरी का मौका गंवा दिया। मेसी की कॉर्नर किक पर सिमोने गोल करने से चूके। गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: 5 मिनट बाकी, स्पेन 1-0 से आगे
स्पेन की टीम खिताब जीतने की करीब पहुंच गई है। अर्जेंटीना के पास वापसी के लिए 5 मिनट का वक्त बाकी है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: एक्स्ट्रा टाइम के सेकेंड हॉफ में स्पेन ने किया गोल
फेरान टोरेस ने एक्स्ट्राटाइम के दूसरे हॉफ की शुरुआत में शानदार गोल करके स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटता दिख रहा है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: एक्स्ट्रा टाइम का फर्स्ट हॉफ पूरा
एक्स्ट्रा टाइम का फर्स्ट हॉफ पूरा हो गया है। स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 से बराबर है। 98वें मिनट में मैच के गोल करने का शानदार मौका स्पेन ने गंवा दिया। गेंद अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेद चुकी थी लेकिन रेफरी ने उसे फाउल करार दिया। 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अर्जेंटीना ने कड़ी टक्कर एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन को दी है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: नीको विलियम्स जूनियर से चूक, स्पेन बढ़त से चूका
मिकेल मेरिनो (स्पेन) ने फाउल किया। ऐसे में स्पेन की टीम 1-0 की बढ़त हासिल करने से चूक गई।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: मार्टिनेज ने फिर बचाया
93वें मिनट में निको विलियम्स के हेडर को गोल पोस्ट में जाने से मार्टिनेज ने एक बार फिर बचा लिया। स्कोर 0-0 से बराबर
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: एक्स्ट्रा टाइम का मुकाबला शुरू
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच एक्स्ट्रा टाइम का मुकाबला शुरू हो गया है। अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: नौवीं बार फाइनल गया एक्स्ट्रा टाइम में
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जा रहा फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल एक्स्ट्राटाइम में चला गया है। ऐसा 96 साल के इतिहास में नौवीं बार हुआ है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: फुट टाइम पर स्कोर 0-0 से बराबर, एक्स्ट्राटाइम में होगा फैसला
मार्टिनेज ने यमाल की शानदार किक पर सेव करके मैच के आखिरी मिनट में गोल का बचाव किया और मैच इसके बाद एक्स्ट्राटाइम में चला गया।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: स्पेन को मिली फ्री किक
अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस ने फाउल किया और फ्री किक स्पेन को स्टॉपेज टाइम के आखिरी पलों में मिला है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: फर्नांडेज को मिला रेड कार्ड
स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज को रेफरी ने सेकेंड यलो के साथ रेड कार्ड दिखाया और अर्जेंटीना के 10 खिलाड़ी बचे। ये पल मैच में अहम साबित हो सकता है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: अल्वारेज गोल से चूके
अल्वारेज को गोल करने का मौका मिला लेकिन स्पेन के गोलकीपर ने उन्हें गोल करने से रोक दिया।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: चार मिनट मिले अतिरिक्त
90 मिनट पूरे होने के बाद चार मिनट अतिरिक्त मिले हैं।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: मरीनो के क्रास पर चूके टॉरेस
मरीनो के क्रॉस पर 87वें मिनट पर गोल करने से टॉरेस चूक गए। गेंद साइड नेट पर जा लगी।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: एंजो फर्नांडेज को मिला यलो कार्ड
एंजो फर्नांडेज को 82वें मिनट में रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। फाइनस में अर्जेंटीना के प्लेयर का मिला ये तीसरा यलो कार्ड है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: मार्टिनेज ने किया एक और बचाव
एमेरिक लापोर्टे हेडर के जरिए गोल करने से चूक गए एक बार फिर अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज बाधा बन गए।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: फाइनल मुकाबले के 10 मिनट बाकी, स्कोर 0-0 से बराबर
फाइनल मुकाबले में स्पेन के हमले के बीच 10 मिनट फाइनल में बाकी है। स्कोर अभी भी 0-0 से बराबर है।
ESP vs ARG Fifa World Cup 2026 Final Live: मार्टिनेज ने किया एक और बचाव
अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलो मार्टिनेज ने शानदार बचाव 76वें मिनट में किया। इसके बाद लगातार हमले स्पेन करता रहा लेकिन गोल को भेदने में नाकाम रहा।