स्पेन की टीम फिर बनी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप चैंपियन, फाइनल में कोलंबिया को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:28 AM IST

Spain vs Colombia FIFA U-17 Women's World Cup 2022 Final: भारत की मेजबानी में हुआ फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप स्पेन ने अपने नाम कर लिया। स्पेन ने खिताबी मुकाबले में कोलंबिया को शिकस्त दी। कोलंबिया की टीम ने फाइनल में कड़ी टक्कर दी मगर उसे आत्मघाती गोल भारी पड़ गया।

स्पेन ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारत में आयोजित हुए विश्व कप में स्पेन की टीम ने फाइनल में कोलंबिया को 1-0 से हराया। मौजूदा चैंपियन स्पेन खिताब का बचाव करने में सफल रहा। कोलंबिया ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में रखा था। कोलंबिया ने इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में लंबा सफर तय किया लेकिन अंत उसकी उम्मीदों के विपरीत रहा। फाइनल के दौरान फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो, एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के शीर्ष अधिकारियों मौजूद थे।

स्पेन की टीम

कोलंबिया को आत्मघाती गोल पड़ा भारी

स्पेन और कोलंबिया के बीच डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कड़ी देखने को मिली। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी लेकिन मैच का नतीजा आत्मघाती गोल से निकला। दरअसल, कोलंबिया डिफेंडर एना मारिया गुजमैन जापाटा 82वें मिनट में आत्मघाती गोल किया, जो टीम को भारी पड़ गया। स्पेन ने क्रिस्टीना के गोल के साथ बढ़त बनाई थी मगर स्कोर 0-0 रहा, क्योंकि वीएआर रिव्यू में गोल को अमान्य करार दिया गया था। रिव्यू में पता चला कि क्रिस्टीना ने गेंद को अपने हाथ से छुआ था। दोनों टीमें ग्रुप चरण में भी टकराई थीं, जिसमें स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की।

भारत का सफर जल्द हो गया था समाप्त

मेजबान भारत का टूर्नामेंट के लीग चरण में ही सफर समाप्त हो गया था। भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम तीनों लीग मैच में एक गोल भी नहीं दाग पाई। भारत को अपने पहले मैच में अमेरिका के हाथों 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को दूसरे मैच में मोरक्को ने 0-3 से मात दी। भारतीय टीम को 18 अक्टूबर को को खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में ब्राजील से 0-5 से शिकस्त मिली। भारतीय टीम मेजबान होने के नाते इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालिफाई करने में सफल रही थी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।भारतीय टीम को ग्रुप-ए में थी।

End of Feed