Singapore Open 2026: उलटफेर कर फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, विश्व चैंपियन जोड़ी को दी मात

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री कर ली।

सिंगापुर: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शनिवार को यहां सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी हो और जे को 21-19, 21-18 से मात दी।

Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी (फोटो क्रेडिट Jio Hotstar Screengrab)

अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। लेकिन मिश्रित युगल स्पर्धा में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी के हाथों 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed