एशियन गेम्स में कप्तानी को लेकर उत्साहित हैं श्रेयस अय्यर, बोले- ओलंपिक 2028 से पहले हर मैच अहम

Shreyas Iyer: एशियन गेम्स 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 31 साल के अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे। टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि देश के लिए खेलना और कप्तानी करना दोनों ही सम्मान की बात है। श्रेयस अय्यर ने कहा, "एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना और साथ ही कप्तानी करना सम्मान की बात है। जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो हमेशा उम्मीदें होती हैं कि आपको टॉप पर फिनिश करना है। और यह एक अच्छा दबाव है।"

Shreyas Iyer (1)

श्रेयस अय्यर (फोटो साभार- BCCI)

एशियन गेम्स में अय्यर कर रहे भारत की कप्तानी

अय्यर ने आगे कहा कि टीम रिजल्ट से ज्यादा प्रोसेस पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, "जब उम्मीदें होती हैं, तो आप डिलीवर करना चाहते हैं। साथ ही मुझे लगता है कि हमें परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। हमने एक टीम के रूप में एक स्टैंडर्ड सेट किया है। हम हर मैच में उस स्टैंडर्ड से बेहतर करने की कोशिश करते हैं।"

End of Feed