शूटिंग कोच के खिलाफ भारतीय खेल प्राधिकरण कर रहा है जांच, NRAI को नहीं है कानों कान खबर

आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों से जुड़े भारत के एक शीर्ष राष्ट्रीय शॉटगन कोच पर चेन्नई में निशानेबाजी परिसर के निर्माण का ठेका हासिल करने के प्रयास को लेकर हितों के टकराव के आरोप लगे हैं। एनआरएआई इसकी भनक तक नहीं है।

नई दिल्ली: आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों से जुड़े भारत के एक शीर्ष राष्ट्रीय शॉटगन कोच पर चेन्नई में निशानेबाजी परिसर के निर्माण का ठेका हासिल करने के प्रयास को लेकर हितों के टकराव के आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित कोच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अंतर्गत भारत के शीर्ष शॉटगन निशानेबाजों को ओलंपिक, आईएसएसएफ विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण देते हैं।

SAI and NRAI

साई और एनआरएआई (फोटो क्रेडिट AI Generated)

साइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया,'खेल प्राधिकरण के मुख्यालय को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। स्टेडियम विभाग और दिल्ली क्षेत्रीय निदेशक को इसकी जांच करने के लिए कहा गया है। मुझे अभी तक इस मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता का नाम मुझे याद नहीं है, लेकिन शिकायत नाम सहित दर्ज कराई गई है। यह गुमनाम शिकायत नहीं है इसलिए सरकारी प्रक्रिया के अनुसार इसकी विधिवत जांच की जाएगी।'

End of Feed