कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में अनुभवी सीमा पुनिया ने जीता सिल्वर मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 2, 2023, 01:05 AM IST

भारत की अनुभवी एथलीट सीमा पूनिया ने शनिवार को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के लिए एशियाई खेलों से पहले ये अच्छी खबर है।

नई दिल्ली: भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने शनिवार को कजाखस्तान के अलमाटी में कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2014 की चैम्पियन 39 वर्ष की सीमा ने 57.35 मीटर दूर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। यह सत्र की उनकी दूसरी प्रतियोगिता है।

Seema Punia

सीमा पूनिया(साभार Narendra Modi)

थाईलैंड की सुबेनरत इनसाएंग ने 59.67 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता जबकि स्थान एथलीट करीना वासिलयेवा ने 47.70 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक प्राप्त किया। सीमा का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा निर्धारित एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 57 मीटर से बेहतर था।

End of Feed