ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डिस्क्स थ्रो स्पर्धा में भारत सीमा कालीरामना ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। सीमा ने 58.65 मीटर की दूरी के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। स्पर्धा का स्वर्ण पदक जमैका की समेंथा हॉल ने 61.66 मीटर दूर डिस्क्स फेंककर अपने नाम किया। वहीं कनाडा की जुलिया टंक्स ने 60.67 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक पर कब्जा किया। इसके बाद सीमा तीसरे पायदान पर रहीं। भारत की अन्य एथलीट निधि रानी 57.10 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथ स्थान पर रहीं।
सीमा कालीरामना (फोटो क्रेडिट Screen grab Sony Liv)
तीसरे प्रयास में हासिल की 58.65 मीटर की दूरी
सीमा कालीरामना ने फाउल के साथ फाइनल में शुरुआत की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 57.32 मीटर और तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर की दूरी हासिल की। उनके अंतिम तीन प्रयास फाउल रहे। अपने दूसरे प्रयास में 60.67 मीटर दूर डिस्कस फेंककर कनाडाई खिलाड़ी टंक्स पहले स्थान पर थीं। हॉल ने अपने पांचवें प्रयास में 61.66 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया और यही प्रयास गोल्ड मेडल दिलाने के लिए सफल साबित हुआ। वहीं टंक्स का दूसरा प्रयास(60.67 मीटर) उन्हें रजत पदक दिलाने में सफल रहा।
सीमा कालीरामना के कांस्य पदक की बदौलत भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की संख्या अब कुल 17 हो गई है। भारतीय दल अंक तालिका में अबतक 3 गोल्ड, 10 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत का यह एथलेटिक्स में यह आठवां पदक है।
