CWG 2026 के बाद लापता खिलाड़ियों की खबरों की जांच कर रही है स्कॉटलैंड पुलिस

स्कॉटलैंड की पुलिस राष्ट्रमंडल खेलों के बाद लापता हुए खिलाड़ियों के बारे में प्रकाशित खबरों की जांच कर रही है। युगांडा और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लापता होने की खबरें आईं हैं।

ग्लास्गो: स्कॉटलैंड पुलिस ने कहा है कि उसे ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के बाद कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है। युगांडा की खेल समाचार वेबसाइट एनबीएस स्पोर्ट के अनुसार देश की मुक्केबाजी टीम के चार सदस्य कथित तौर पर स्कॉटलैंड में लापता हो गए और मंगलवार को टीम की निर्धारित वापसी से पहले वे अपने बाकी दल के साथ नहीं लौटे। पाकिस्तान टुडे अखबार ने भी पाकिस्तान टीम के एक मुक्केबाज के लापता होने की खबर दी है।

Pakistan Squad in CWG 2026

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पाकिस्तान का दल

लपता खिलाड़ियों की जांच कर रही है पुलिस

स्कॉटलैंड पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा,'पुलिस स्कॉटलैंड को कई ऐसे खिलाड़ियों के बारे में रिपोर्ट मिली है जिनका पता नहीं चल पा रहा है। परिस्थितियों का आकलन करने के लिए जांच जारी है और गृह मंत्रालय के साथ शुरुआती स्तर पर संपर्क किया जा रहा है।' अतीत में भी राष्ट्रमंडल खेलों के बाद खिलाड़ियों के शरण मांगने के मामले सामने आए हैं। इनमें 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए खेल और 2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं।

End of Feed