Indonesia Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फिर रचा इतिहास, इस देश की जोड़ी को हराकर बने चैम्पियन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 04:29 PM IST

Indonesia Open: भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बड़ा उलटफेर कर इंडोनेशिया ओपन के खिताबी पर कब्जा जमाया। इस जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को लगातार गेम में हराया। इसके साथ वे इस टूर्नामेंट में खिताबी जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जोड़ी बन गए हैं।

Indonesia Open: भारत की बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया ओपन के पुरुष डबल्स के खिताबी मुकाबले में सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी ने हुआ। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मलेशियाई जोड़ी को लगातार गेम में 21-17, 21-18 शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में यह खिताबी जीतने वाली पहले भारतीय पुरुष जोड़ी भी बन गई।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विक और चिराग। (फोटो- बीएआई मीडिया)

सेमीफाइनल में इस जोड़ी को हराया था

सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डरी-चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्यूक और एसईओ सेउंग जेई की जोड़ी से हुआ था। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। पहले गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जोड़ी को 21-17 से मात दी थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए बचे दो गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 21-19 और 21-18 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

End of Feed