कभी-कभी हारना भी अच्छा होता है, फाइनल हारने के बाद ये क्या बोल गए सात्विक-चिराग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 21, 2024, 11:19 PM IST

India Open 2024: सात्विकसाईं राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी को इंडिया ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह भारत की एकमात्र उम्मीद थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि फैंस को विश्वास नहीं हो पा रहा है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी ने इंडिया ओपन के पुरुष युगल फाइनल में हार के बाद रविवार को स्वीकार किया कि उन्होंने काफी गलतियां की लेकिन साथ ही कहा कि कभी-कभी हारना अच्छा होता है और इससे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

SatwikSai Raj And Chirag Shetty

सात्विकसाईं राज और चिराग शेट्टी (साभार-BAI)

सात्विक और चिराग की एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी को फाइनल में कैंग मिन ह्युक और सियो सेयुंग जेइ की दक्षिण कोरिया की विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ एक घंटा और पांच मिनट में 21-15, 11-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे यह जोड़ी दूसरी बार इंडिया ओपन का खिताब जीतने में विफल रही। सात्विक और चिराग ने 2022 में इंडिया ओपन का खिताब जीता था।

End of Feed