सात्विक ने खेला फॉर्मूला वन कार की रफ्तार से भी तेज शॉट, दर्ज करा लिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2023, 04:42 PM IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी ने सबसे तेज शॉट मारने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उनका यह शॉट फार्मूला वन कार की स्पीड से भी तेज था। उन्होंनों मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
सात्विक का सबसे तेज हिट का रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सात्विक
सबसे तेज स्मैश का रिकॉर्ड

भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हाल में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने इसके साथ ही मई 2013 में बनाए मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Satwik SaiRaj Rankireddy Guinness world record.

सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी (साभार-BAI)

फॉर्मूला वन कार की रफ्तार से भी तेज शॉट

सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम रहा जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था। जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने विज्ञप्ति में कहा, ‘योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’

End of Feed