Australian Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेगी निगाह, लक्ष्य, प्रणय भी पेश करेंगे चुनौती

Australian Open 2025: मंगलवार से ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज होने जा रहा है। एक बार फिर सभी की निगाहें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी पर टिकी रहेगी जो मंगलवार से यहां शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सत्र का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

भारत के एकल खिलाड़ी जब अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तब एक बार फिर सभी की निगाहें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी पर टिकी रहेगी जो मंगलवार से यहां शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सत्र का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। भारतीय खिलाड़ियों का इस सत्र में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा लेकिन सात्विक और चिराग ने कुछ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीता तथा हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 में उपविजेता रहे।

satwik chirag

सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी (साभार-x)

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन का पहला मुकाबला चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई से होगा। चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगे। लक्ष्य पिछले सप्ताह जापान ओपन के सेमीफाइनल में हार गए थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा। प्रणय की इस टूर्नामेंट में पिछले साल उपविजेता रहे थे लेकिन फिलहाल वह भी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह पहले दौर में कनाडा के ब्रायन यांग का सामना करते हुए पूरी लय हासिल करना चाहेंगे।

End of Feed