'संजू का फैसला संजू खुद करेगा, कोई मुझे बल्लेबाजी नहीं सिखाएगा'... भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद नाराज सैमसन ने भरी हुंकार

Sanju Samson Statement: भारतीय टीम को अपने दम पर पिछला टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले संजू सैमसन को हाल में अचानक टीम से बाहर कर दिया गया, जो उनके करियर में पहले भी कई बार हो चुका है। अब वो इस सिलसिले से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं और उन्होंने अब हुंकार भरा बयान दिया है।

भारत के सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने बताया है कि T20 वर्ल्ड कप से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे बाहरी बातों पर ध्यान दिए बिना पूरी तरह से अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस अंधी दौड़ से बाहर निकल चुके हैं और अपनी सोच और समझ (इंस्टिंक्ट) पर भरोसा करना जारी रखेंगे।

Sanju Samson Statement On His Career And Future

संजू सैमसन का बड़ा बयान

सैमसन ने भारतीय क्रिकेट में तब अपनी खास जगह बनाई जब उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टीम को घरेलू मैदान पर पुरुषों का T20 वर्ल्ड कप खिताब बरकरार रखने में मदद की। लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैचों के दौरान फॉर्म में थोड़ी गिरावट के कारण सैमसन को हाल ही में हुए जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

End of Feed