TOPS को सभी ओलंपिक खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई

खेल सचिव और साइ के महानिदेशक हरि रंजन राव द्वारा जारी एक आदेश में टॉप्स डिवीजन को साइ और संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के बीच मुख्य संपर्क सूत्र के तौर पर काम करने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के रोजमर्रा के कामकाज में फेरबदल करते हुए एनएस जोहल के नेतृत्व वाले ’टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना’ (TOPS) डिवीजन को सभी 27 ओलंपिक खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें खेल मंत्रालय द्वारा कहे जाने पर राष्ट्रीय महासंघों में प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का काम भी दिया गया है। खेल सचिव और साइ के महानिदेशक हरि रंजन राव द्वारा जारी एक आदेश में टॉप्स डिवीजन को साइ और संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के बीच मुख्य संपर्क सूत्र के तौर पर काम करने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

SAI

भारतीय खेल प्राधिकरण (साभार-SAI)

जोहल पहले से ही ’टारगेट एशियाई खेल समूह’ (टैग) के प्रभारी हैं जो अब टॉप्स के तहत एक उप समूह के तौर पर काम करता रहेगा। साइ के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया, ’’यह कदम कामकाज में बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने और रुकावटों को दूर करने के लिए उठाया गया है।’’ टॉप्स की शुरुआत 2014 में मुख्य रूप से मुक्केबाजी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे उच्च प्राथमिकता वाले खेलों में शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण और प्रतियोगिता की योजना बनाने में सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी।

End of Feed