सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने उठाया बड़ा कदम, प्रभावित दंतेवाड़ा में विकसित करेगा 50 मैदान

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सल प्रभावित जिले में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने खेल के 50 मैदान विकसित किए जाएंगे। खेल संस्कृति और प्रतिभा को मिलेगा बढ़ावा।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा नक्सल प्रभावित जिले के ठप्पे को खत्म कर रहा है और स्थानीय प्रशासन की अनोखी पहल की बदौलत खेल केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। प्रशासन की इस पहल को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है। जिले में नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है इसलिए प्रशासन ने मान देशी फाउंडेशन और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘मैदान कप’ की शुरुआत की है। इसके तहत दंतेवाड़ा में खेल संस्कृति और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 50 खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे।

Sachin Tendulkar Faundation

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन

दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीटीआई को बताया,'इस परियोजना के तहत सामुदायिक भागीदारी से अब तक जिले में कम से कम 20 खेल के मैदान विकसित किए गए हैं और अक्टूबर तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।' पिछले साल राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और छह अन्य जिलों की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया था।दुदावत ने कहा कि इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित और संवेदनशील जिलों की खेल प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से दुनिया से जोड़ना था। उन्होंने कहा, 'इसी तर्ज पर हमने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मान देशी फाउंडेशन के सहयोग से खेल प्रतिभाओं को और बढ़ावा देने के लिए बच्चों और युवाओं को समर्पित खेल के मैदान उपलब्ध कराने के लिए मैदान कप शुरू करने का फैसला किया।'

End of Feed