कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को पटखनी देने वाले रुमेश थरंगा ने रचा इतिहास, जीता डायमंड लीग खिताब

Rumesh Tharanga Pathirage: रुमेश थरंगा पथिरागे ने ब्रसेल्स में खेले गए 2026 डायमंड लीग फाइनल में पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। किंग बाउडौइन स्टेडियम में हुए इस फाइनल में रुमेश ने अपने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का विजयी थ्रो किया। यह थ्रो पूरे मुकाबले में सबसे लंबा साबित हुआ।

Rumesh Tharanga Pathirage: श्रीलंकाई एथलेटिक्स के लिए शनिवार की रात ऐतिहासिक बन गई। 23 वर्षीय जेवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे ने ब्रसेल्स में खेले गए 2026 डायमंड लीग फाइनल में पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ वह डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले श्रीलंका के पहले एथलीट बन गए हैं।

Rumesh Tharanga Pathirage

श्रीलंका के खिलाड़ी ने जीता डायमंड लीग खिताब (फोटो साभार- @Diamond_League)

किंग बाउडौइन स्टेडियम में हुए इस फाइनल में रुमेश ने अपने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का विजयी थ्रो किया। यह थ्रो पूरे मुकाबले में सबसे लंबा साबित हुआ। पोलैंड के डेविड वेगनर ने 87.47 मीटर के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट 83.99 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

End of Feed