रेफरी को मालामाल बना सकती है डियागो माराडोना की ‘हैंड ऑफ गॉड' वाली गेंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 01:42 PM IST

Diego Maradona 'hand of god' ball: विश्व कप का एक पूर्व रेफरी फुटबॉल जगत की अपनी सबसे बड़ी गलती को भुनाने जा रहा है जिससे कि वह मालामाल बन सकता है। डियागो माराडोना ने 1986 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जिस गेंद से मशहूर ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था उसे ट्यूनीशिया के रेफरी ने नीलामी के लिए रखा है।

विश्व कप का एक पूर्व रेफरी फुटबॉल जगत की अपनी सबसे बड़ी गलती को भुनाने जा रहा है जिससे कि वह मालामाल बन सकता है। डियागो माराडोना ने 1986 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जिस गेंद से मशहूर ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था उसे ट्यूनीशिया के रेफरी ने नीलामी के लिए रखा है। यह रेफरी उस मैच का संचालन कर रहा था और वह माराडोना को हाथ से गोल करते हुए देखने से चूक गया था।

maradona

डिएगो माराडोना- 'हैंड ऑफ गॉड' (AP)

इस 36 साल पुरानी गेंद के मालिक पूर्व रेफरी अली बिन नासिर हैं जिसकी वह अब नीलामी करने जा रहे हैं। नीलामीकर्ता ग्राहम बड ऑक्शन ने गुरुवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक गेंद की नीलामी से 27 लाख डॉलर से लेकर 33 लाख डॉलर तक मिल सकते हैं। इस गेंद की नीलामी कतर में होने वाले विश्व कप से चार दिन पहले 16 नवंबर को ब्रिटेन में की जाएगी।

End of Feed