रणधीर सिंह चुने गए एशियाई ओलंपिक परिषदअध्यक्ष, बने इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

भारत के अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह ने इतिहास रच दिया है वो एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 77 वर्षीय रणधीर सिंह बने आसीए के अध्यक्ष
  • इस पद पर चुने जाने वाले बने पहले भारतीय
  • साल 2021 से हैं कार्यवाहक अध्यक्ष

नई दिल्ली: अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गये। उन्हें रविवार को यहां इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया।

OCA General Assembly

एशियाई ओलंपिक परिषद

2021 से कार्यवाहक अध्यक्ष थे रणधीर सिंह

यह 77 वर्षीय कुशल प्रशासक 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के उल्लंघन के कारण इस साल मई में खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारतीय और एशियाई खेल संस्थाओं में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल प्रशासकों की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष चुना गया।

End of Feed