भारतीय महिला निशानेबाजों का जलवा, रमिता बनी 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला विश्व चैंपियन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:10 PM IST

World Junior Shooting Championship: भारत की रमिता ने ईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में चीन की यिंग शेन को एक करीबी मुकाबले में 16-12 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अन्य भारतीय निशानेबाजों ने भी चैंपियनशिप में सफलताएं हासिल की हैं।

भारतीय निशानेबाज रमिता ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में चीन की यिंग शेन को एक करीबी मुकाबले में 16-12 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

shooting

जूनियर विश्व निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स का जलवा

प्रतियोगिता के सातवें दिन का आकर्षण भारत के लिए रमिता का स्वर्ण और महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में पहले तीन स्थान हासिल करना रहा। भारत अब इस प्रतियोगिता में 25 पदक जीत चुका है जिसमें 10 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल है।

End of Feed