दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राजीव राम ने लिया संन्यास, यूएस ओपन में हार के बाद खेल को कहा अलविदा

Rajeev Ram Retires: यूएस ओपन 2026 में कुछ दिन पहले हार के बाद जहां फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने टेनिस को अलविदा कह दिया था। वहीं, अब पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में हार के बाद पूर्व नंबर.1 डबल्स खिलाड़ी राजीव राम ने टेनिस से संन्यास ले लिया है।

टेनिस जगत में डबल्स में दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी राजीव राम ने अपने करियर का आखिरी मैच US ओपन के सेमीफाइनल में खेला, जहां छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी ने तीन बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाले राम और जो सैलिसबरी को हरा दिया। राम और सैलिसबरी, जिन्होंने 2021 से 2023 तक लगातार US ओपन जीता था, इस सीज़न के आखिरी बड़े टूर्नामेंट में भी काफी आगे तक पहुँचे। लेकिन वे 2024 ATP फाइनल्स के चैंपियन केविन क्राविट्ज़ और टिम पुएट्ज़ से 6-3, 6-4 से हार गए।

Rajeev Ram Retires

महान डबल्स टेनिस खिलाड़ी राजीव राम ने लिया संन्यास (X/USOpenTennis)

मैच के बाद एक भावुक समारोह में USTA के CEO क्रेग टिली (जो यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस में राम के कॉलेज कोच थे) और US ओपन टूर्नामेंट डायरेक्टर एरिक बुटोराक (जो राम के पूर्व डबल्स पार्टनर थे) ने इस अमेरिकी खिलाड़ी के करियर को सम्मान दिया।

End of Feed