आखिरकार कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार टेनिस स्टार राफेल नडाल, बताया कब लौटेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 1, 2023, 07:45 PM IST

Rafael Nadal Comeback: राफेल नडाल वापसी के लिए तैयार हैं। स्पेन के इस दिग्गज टेनिस स्टार ने कहा कि वह जनवरी में आस्ट्रेलिया में होने वाले ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल जनवरी के बाद से टूर पर नहीं खेले हैं।

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी में आस्ट्रेलिया में होने वाले ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल जनवरी के बाद से टूर पर नहीं खेले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘‘एक साल तक टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा नहीं करने के बाद अब वापसी का समय।’’

Rafael Nadal Ready For A Comeback

राफेल नडाल (AP)

उन्होंने कहा, ‘‘वापसी जनवरी के पहले हफ्ते में ब्रिसबेन में होगी। मिलता हूं। ’’ वह आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में मिली हार के दौरान कूल्हे में चोट लगा बैठे थे। मई में फ्रेंच ओपन के शुरू होने से पहले नडाल ने घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे जिसे वह रिकॉर्ड 14 बार जीत चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे।

End of Feed