Brisbane International 2024: नडाल का फॉर्म जारी, पहुंचे ब्रिस्बेन इंटरनेशल ट्रॉफी के करीब

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 4, 2024, 09:32 PM IST

Brisbane International 2024: सालभर बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाले राफेल नडाल का फॉर्म जारी है। उन्होंने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में एक और जीत हासिल की और धीरे-धीरे ट्रॉफी के करीब पहुंच गए हैं।

Brisbane International 2024: कूल्हे की चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे राफेल नडाल ने गुरुवार को जेसन कुब्लर के खिलाफ 6-1, 6-2 की आसान जीत के साथ ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Rafael Nadal, Brisbane International 2024

राफेल नडाल।

22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल की विश्व रैंकिंग 600 से अधिक हो गई है जिसके कारण वह यहां वाइल्ड कार्ड धारक के रूप में खेल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जरूरी मैच अभ्यास हासिल करना चाहते हैं। पिछले साल जनवरी के बाद नडाल ने अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला मंगलवार को 2020 के अमेरिकी ओपन चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के पूर्व खिलाड़ी डोमीनिक थीम के खिलाफ खेला था।

End of Feed