Grand Chess Tour Croatia: पहले दिन प्रज्ञानानंदा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, गुकेश ने हार के बाद की वापसी

R Praggnanandhaa In Grand Chess Tour Croatia: आर प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के जागरेब चरण में जर्मनी के शीर्ष वरीय विन्सेंट कीमर को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन अगली दो बाजियां ड्रॉ खेली और रैपिड वर्ग के पहले दिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Grand Chess Tour Croatia 2026: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के जागरेब चरण में जर्मनी के शीर्ष वरीय विन्सेंट कीमर को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन अगली दो बाजियां ड्रॉ खेली और रैपिड वर्ग के पहले दिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। आर प्रज्ञानानंदा ने बुधवार को फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और अपने ही देश के विश्व चैंपियन डी गुकेश के साथ कड़े मुकाबले के बाद बाजी ड्रॉ खेली और दिन का अंत चार अंक के साथ किया।

Grand Chess Tour Croatia, R Praggnanandhaa

आर प्रज्ञानानंदा (X/GrandChessTour)

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा अपनी शुरुआती दो बाजी जीतकर और फिर तीसरे दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेलकर पांच अंक के साथ शीर्ष पर हैं। रैपिड प्रारूप में हर जीत के लिए दो अंक मिलते है। फिरोजा ने प्रज्ञानानंदा, गिरी, वाचियेर-लाग्रेव और कीमर पर बढ़त बना रखी है जिन सभी के चार अंक हैं। कीमर ने पहले दौर में हार के बाद दो जीत के साथ वापसी की थी।

End of Feed