जापान ओपन जीतने के बाद चीन ओपन में दिखेंगी पीवी सिंधू, चोट के कारण सात्विक-चिराग ने वापस लिया नाम

PV Sindhu in China Open: ​​तोक्यो में पीवी सिंधू ने फाइनल में जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया था। पूरे टूर्नामेंट में सिंधू एक भी गेम नहीं हारीं। चीन ओपन के पहले दौर में उनका सामना हमवतन उन्नति हुड्डा से होगा।

PV Sindhu in China Open: जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर लय में लौटीं पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू हो रहे चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुआई करेंगी। हालांकि, भारत को बड़ा झटका पुरुष डबल्स में लगा है। कंधे की चोट से जूझ रहे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पूरी तरह फिट न होने के कारण सात्विक-चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी इस टूर्नामेंट से हट गई है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधू करीब दो साल बाद कोई बड़ा खिताब जीतकर चीन पहुंची हैं।

PV Sindhu

चीन ओपन में सिंधू (फोटो साभार- pvsindhu1)

जापान ओपन जीतकर चीन पहुंचीं सिंधू

तोक्यो में उन्होंने फाइनल में जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया था। पूरे टूर्नामेंट में सिंधू एक भी गेम नहीं हारीं। चीन ओपन के पहले दौर में उनका सामना हमवतन उन्नति हुड्डा से होगा। जीतने पर दूसरे दौर में चीन की चौथी वरीय चेन यू फेई से टक्कर संभव है। महिला सिंगल्स में देविका सिहाग थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ उतरेंगी।

End of Feed