BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू करेंगी भारत की अगुआई, टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में 10 सदस्यों वाली भारतीय टीम की अगुआई करेंगी। 28 अप्रैल की वर्ल्ड रैंकिंग पर आधारित फाइनल लिस्ट में मेंस और महिला सिंगल्स में 64-64 खिलाड़ी और हर डबल्स इवेंट में 48 जोड़ियां शामिल हैं। भारत हर कैटेगरी में दो सीधे एंट्री वाले खिलाड़ी उतारेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधू, नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में 10 सदस्यों वाली भारतीय टीम की अगुआई करेंगी। सिंधू महिला सिंगल्स में अपनी चुनौती पेश करेंगी। पीवी सिंधु ने 2019 में वर्ल्ड बैंडमिंटन का खिताब जीता था। साथ ही 2017 व 2018 में सिल्वर मेडल हासिल किए थे।

PV Sindhu

पीवी सिंधू करेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की अगुआई। फोटो- ANI

28 अप्रैल की वर्ल्ड रैंकिंग पर आधारित फाइनल लिस्ट में मेंस और महिला सिंगल्स में 64-64 खिलाड़ी और हर डबल्स इवेंट में 48 जोड़ियां शामिल हैं। भारत हर कैटेगरी में दो सीधे एंट्री वाले खिलाड़ी उतारेगा। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने क्वालिफाई किया, जबकि महिला सिंगल्स में सिंधू के साथ उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति हुड्डा शामिल होंगी।

End of Feed