जनवरी 2027 से बदल जाएगा बैडमिंटन, सिंधू ने बताई क्यों नया स्कोरिंग सिस्टम होगा फायदेमंद

दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकी सिंधु ने नए स्कोरिंग सिस्टम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि नया सिस्टम उन खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा जो आक्रामक खेल खेलने में विश्वास रखते हैं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने माना है कि अगले वर्ष लागू होने वाला बैडमिंटन का नया 15-अंक स्कोरिंग प्रारूप आक्रामक खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही यह खिलाड़ियों के लिए बेहद थकाऊ और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भी होगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने हाल में 15 अंक वाले तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली को मंजूरी दी है, जिसे चार जनवरी 2027 से लागू किया जाएगा।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (साभार -X)

इस नए प्रारूप पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हाल में बीडब्ल्यूएफ ’एथलीट्स कमीशन’ की अध्यक्ष बनी सिंधू पहले भी कह चुकी हैं कि "अधिकांश खिलाड़ी मानते हैं कि 21 अंक प्रणाली बैडमिंटन के आकर्षण, लय और रणनीतिक गहराई के लिहाज से बेहतर है।"

End of Feed