Asia Team Championship: चार महीने बाद पीवी सिंधू की जीत के साथ वापसी, भारत ने चीन को 3-2 से हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2024, 12:58 PM IST

PV Sindhu, India vs China, Badminton Asia Team Championship 2024: स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने चार महीने बाद कोर्ट पर वापसी की और शानदार अंदाज में की। उन्होंने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ी के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की और भारत ने चीन को 3-2 से शिकस्त दी।

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चोट के कारण चार महीने बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां जीत दर्ज की जिससे भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) की महिला स्पर्धा में चीन की मजबूत टीम को 3-2 से हराया।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (AP File)

ग्रुप डब्ल्यू में सिर्फ दो टीम होने के कारण पहले मुकाबले से पूर्व ही भारत की नॉकआउट में जीत सुनिश्चित थी लेकिन टीम ने शीर्ष वरीय चीन को हराकर शान से नॉकआउट में प्रवेश किया।

End of Feed