Malaysia Open 2026: सेमीफाइनल में खत्म हुआ सिंधु का सफर, वांग झियी से हारकर हुईं बाहर

Malaysia Open 2026: भारत के लिए दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु का सफल मलेशिया ओपन में खत्म हो गया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें चीनी खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सीधे गेम में करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधुका शानदार सफर शनिवार को यहां सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधुविश्व नंबर दो खिलाड़ी के दबाव को झेल नहीं पाई और 6-21, 15-21 से हार गयी। उन्होंने मुकाबले में कई गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा पिछले साल अक्टूबर से पैर की चोट के कारण मैदान से बाहर रहीं सिंधुअपना पहला टूर्नामेंट खेल रही थीं। वह दूसरे गेम में एक समय 11-6 की बढ़त के साथ वापसी कर रही थी लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर भी समाप्त हो गया।

PV Sindhu

पीवी सिंधु (साभार-BAI)

सिंधु ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 11-6 पर मैंने ब्रेक लिया, शायद मुझे वहां 2-3 अंक ले लेने चाहिए थे। मैं आगे चल रही रही थी लेकिन कुछ छोटी गलतियां हो गईं। मैच में जब आप आगे चल रहे होते हैं तो ऐसी चीजें हो जाती हैं, आप आसानी से जीत की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।’’ अगले सप्ताह इंडिया ओपन सुपर 750 में खेलने की तैयारी कर रही सिंधु ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट मेरे लिए अच्छा रहा। अब मुझे आराम करना और इंडियन ओपन की तैयारी शुरू करना जरूरी है।’’

End of Feed