All England Badminton Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हुईं बाहर

All England Badminton Championship: ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू का सफल पहले ही दौर में खत्म हो गया। पहला गेम जीतने के बावजूद वह मैच नहीं जीत पाईं और हारकर बाहर हो गईं।

All England Badminton Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को यहां ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में कोरिया की किम गा युन के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद तीन गेम में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

All England Badminton Championship

पीवी सिंधू (साभार-X)

पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद वापसी कर रही 29 साल की सिंधू को एरेना बर्मिंघम में एक घंटे से कुछ अधिक समय चले मुकाबले में दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी किम के खिलाफ 21-19, 13-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed