French Open 2026: खिताब से एक कदम दूर सिंधू, सेमीफाइनल में जापान की अकेची को हराया

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू ने फ्रेंट ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में उसने जापान की हिना अकेची को हराया। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शनिवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची पर रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय स्टार ने अकेची को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराकर इस साल दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। सिंधू ने यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट में अपने नाम किया। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (साभार-X)

सिंधू ने कहा, ’’ मुझे मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने की थोड़ी खुशी जरूर है, लेकिन मेरा काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अब मेरा पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर है और मुझे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।" विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज 21 वर्षीय अकेची ने इस सप्ताह वांग झी यी और पुतरी कुसुमा वारदानी जैसी खिलाड़ियों को हराकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। जापान की खिलाड़ी ने सिंधू को भी अपनी चतुराई भरे शॉट और मजबूत रक्षात्मक खेल से परेशान किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी निर्णायक क्षणों में अपना संयम बनाए रखने में सफल रहीं।

End of Feed