हार के बावजूद भी पुलेला गोपीचंद के लिए यादगार रहा यह सप्ताह, अर्जुन पुरस्कार सहित वर्ल्ड बैडमिटंन चैंपियनशिर में जीता ब्रोंज

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार के बावजूद यह सप्तान गोपीचंद के लिए यादगार रहा। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के इस पूर्व चैंपियन ने कहा कि गायत्री को खेलते हुए देखकर उनकी भावनाएं अन्य खिलाड़ियों से अलग नहीं थीं।

गायत्री गोपीचंद के लिए विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और अर्जुन पुरस्कार से सम्मान एक ही सप्ताह में आया जिससे उनके पिता और मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की खुशी दोगुनी हो गई। गायत्री ने त्रीसा जॉली के साथ विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला कांस्य पदक जीता और इसी सप्ताह उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी हुई। बेटी की इन उपलब्धियों ने गोपीचंद को गौरवान्वित किया। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के इस पूर्व चैंपियन ने कहा कि गायत्री को खेलते हुए देखकर उनकी भावनाएं अन्य खिलाड़ियों से अलग नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अपने सभी खिलाड़ियों की सफलता को देखते समय उनके भीतर एक जैसा ही भाव रहता है।

gopichand pullela

पुलेला गोपीचंद (साभार-X)

विश्व चैंपियनशिप में शनिवार को यहां भारत का अभियान समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोपीचंद ने कहा, ’’ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मैं इसे उस तरह शब्दों में बयां कर पाऊंगा या नहीं। लेकिन जब भी मेरे खिलाड़ियों ने खेला है, मुझे हमेशा ऐसा ही महसूस हुआ है। गायत्री के लिए मेरे मन में किसी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा अलग भावना नहीं रही है।"

End of Feed