भारतीय खेल प्रशासन में हुई नए युग की शुरुआत, पीटी उषा आईओए की पहली महिला अध्‍यक्ष बनीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2022, 07:57 PM IST

PT Usha first woman president of IOA: पीटी उषा को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया, जिससे भारतीय खेल प्रशासन में नए युग की शुरुआत भी हुई। 58 वर्षीय पीटी उषा को चुनाव के बाद शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीटी उषा को आईओए का पहला महिला अध्‍यक्ष चुना गया
  • पीटी उषा का शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया
  • उषा के चुने जाने से आईअेए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट समाप्‍त हुआ

नई दिल्ली: अपने जमाने की दिग्गज धाविका पीटी उषा (PT Usha) को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया, जिससे भारतीय खेल प्रशासन में नए युग की शुरुआत भी हुई। एशियाई खेलों में कई पदक जीतने वाली और 1984 के लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय उषा को चुनाव के बाद शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए।

pt usha

पीटी उषा

उषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी। इन चुनावों को दिसंबर 2021 में होना था।

End of Feed