Lionel Messi: पीएसजी ने मेस्सी को निलंबित किया, सऊदी अरब जाना पड़ा महंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2023, 05:32 PM IST

Lionel Messi suspended by PSG: फ्रेंच फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए निलंबित कर दिया है। इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएट प्रेस को यह जानकारी दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी को मिली सजा
  • पीएसजी ने मेस्सी को किया निलंबित
  • सऊदी अरब जाना पड़ा महंगा

फ्रांस की मशहूर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए निलंबित कर दिया है। इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएट प्रेस को यह जानकारी दी।

Lionel Messi suspended by PSG for travelling to Saudi Arabia

लियोनेल मेस्सी (AP)

इस व्यक्ति ने निलंबन की अवधि के बारे में नहीं बताया लेकिन फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार मेस्सी को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। मेस्सी को दो सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने का मतलब है कि वह पीएसजी की तरफ से अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

End of Feed