Asian Games: ईशा सिंह ने शूटिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

Isha Singh: ईशा सिंह ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में निराश किया था, लेकिन 25 मीटर पिस्टल इवेंट में उन्होंने वापसी की और देश को सिल्वर मेडल दिलाया। यह भारत का इस एशियन गेम्स में 39वां मेडल है।

Isha Singh: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने देश को शूटिंग में बड़ी सफलता दिलाई है। महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल में ईशा ने सिल्वर मेडल जीता है। उनके इस प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बधाई दी है। राष्ट्रपति के ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा गया, "एशियन गेम्स 2026 में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को हार्दिक बधाई। आपके असाधारण प्रदर्शन ने शानदार कौशल, सटीकता और निरंतरता को दर्शाया है। यह पदक आपकी खेल यात्रा में गर्व भरा जुड़ाव है। भविष्य में कई और उपलब्धियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

Esha Singh

राष्ट्रपति ने ईशा सिंह को दी बधाई (फोटो साभार- @rashtrapatibhvn/@Media_SAI)

25 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल

गौरतलब है कि सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में ईशा का मुकाबला चीन की शियाओ जियारुइशियान से था। दोनों ने रेगुलर फाइनल में 38-38 पॉइंट बनाए, जिसके बाद गोल्ड के लिए दो बार शूट-ऑफ हुआ। ईशा ने फाइनल की शुरुआत शानदार की। पहली सीरीज में उन्होंने 5 में से 5 टारगेट हिट कर बढ़त बनाई। दूसरी सीरीज में 4 हिट के साथ 10 शॉट के बाद वह टॉप पर रहीं। तीसरी सीरीज में 3 हिट के बाद वह दूसरे नंबर पर खिसक गईं, लेकिन अगली सीरीज में 4 हिट के साथ 20 शॉट के बाद 16 पॉइंट पर चीन की शूटर के साथ बराबरी पर आ गईं।

End of Feed