प्रकाश पादुकोण ने लगाई खिलाड़ियों की क्लास, कहा- इससे ज्यादा और कोई कुछ नहीं कर सकता

ओलंपिक में बैडमिंटन टीम के मेंटॉर प्रकाश पादुकोण लक्ष्य सेन की हार से खासे निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि खिलाड़ियों को ज्यादा मेहनत करनी चाहिए और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

भारत के लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक मैच में मलेशिया के विश्व नंबर ली ज़ी जिया के खिलाफ हार गए। 71 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में लक्ष्य 21-13, 16-21, 11-21 से हार गए। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत का बैडमिंटन अभियान बिना किसी मेडल के समाप्त हो गया।

cricket news

लक्ष्य सेन (साभार-AP)

भारत के बैडमिंटन कोच प्रकाश पादुकोण ने ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के निराशाजनक अभियान पर बात की। उन्होंने लक्ष्य सेन के ताजा मुकाबले पर बात करते हुए कहा, लक्ष्य सेन अच्छा खेले हैं। लेकिन उनकी हार से निराशा है। रविवार को भी वह फिनिश नहीं कर पाए थे। कांस्य पदक मैच में भी उन्होंने पहला गेम जीता और दूसरे गेम में 8-3 से आगे रहे।

End of Feed