Asian Games 2026: प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर में जीता कांस्य, पांचवें स्थान पर रहीं किरण पहल

भारतीय एथलीट प्राची चौधरी ने शनिवार को 20वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अन्य धाविका किरण पहल पांचवें स्थान पर रहीं।

नागोया: भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को 20वें एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। ईरान की जहरा जारेई मनौजान ने 52.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय धाविका किरण पहल 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

Prachi Choudhary

प्राची चौधरी

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से है ताल्लुक

20 दिसंबर, 1996 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मीं प्राची चौधरी स्प्रिंटर हैं जो 400 मीटर इवेंट में माहिर हैं। उन्होंने साल 2019 में एशियन चैंपियनशिप और 2022 में एशियन गेम्स में 4 गुणा 400 मीटर रिले इवेंट में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। पेरिस 2024 ओलंपिक में वह भारतीय महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थीं।

End of Feed