कौन जवाब देगा? कहां थे कोच?... हॉकी वर्ल्ड कप से भारत की पुरुष-महिला टीमों के बाहर होने पर पूर्व दिग्गज श्रीजेश और विरेन ने उठाए गंभीर सवाल

Sreejesh And Rasquinha Raise Questions Over India crashing out of FIH World Cup: हॉकी विश्व कप 2026 से भारत की पुरुष औऱ महिला टीमें, दोनों ही बाहर हो चुकी हैं। ये भारतीय हॉकी के लिए एशियन गेम्स से पहले करारा झटका है। इसको लेकर कुछ पूर्व दिग्गजों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपिक मेडलिस्ट पीआर श्रीजेश ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पुरुष और महिला दोनों टीमों के न पहुंच पाने के बाद भारतीय हॉकी में जवाबदेही की कमी पर सवाल उठाए। श्रीजेश ने टीमों के प्रदर्शन और तैयारियों पर तीखे सवाल उठाए। सोमवार को भारतीय पुरुष टीम अर्जेंटीना से 3-5 से हारकर बाहर हो गई, जबकि महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ के बाद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

Questions Raised Over Accountability After India Men And Women Teams Crash Out Of Hockey World Cup

पूर्व दिग्गजों ने भारतीय हॉकी टीमों पर उठाए गंभीर सवाल (X/HockeyIndia)

पुरुष टीम के बाहर होने के बाद X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए श्रीजेश ने पूछा कि क्या भारत ऐसी टीम बना रहा है जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को हरा सके या सिर्फ ऐसी टीम जो अच्छा प्रदर्शन कर सके। उन्होंने X पर लिखा, "लेकिन एक मुश्किल सवाल यह है: क्या हम अच्छी हॉकी खेलने वाली टीम बना रहे हैं या ऐसी टीम जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को हरा सके? 'सीखने', 'अच्छी हॉकी' और भविष्य के टूर्नामेंटों की आड़ लेना बंद करें। वर्ल्ड कप कोई रिहर्सल नहीं है। यह वर्ल्ड कप है। तो मुश्किल सवाल कौन पूछेगा? जवाबदेही की मांग कौन करेगा? और सबसे ज़रूरी बात... क्या किसी को सच में परवाह है?" पूर्व गोलकीपर ने वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एशियाई खेलों को अगले बड़े लक्ष्य के तौर पर देखने के नज़रिए पर भी सवाल उठाए।

End of Feed