जोटा की याद में सब झोंक देगा पुर्तगाल, रोनाल्डो का बड़ा FIFA वर्ल्ड कप मैच देखने भारतीय फैंस को जल्दी जागना होगा

Portugal Vs Croatia FIFA World Cup Match Preview: आज जब भारत में तड़के 4:30 बजे ज्यादातर लोग सो रहे होंगे, तब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बहुत बड़े नॉकआउट मैच में क्रोएशिया का सामना करने उतरेगी। जो हारा, वो बाहर होगा। अगर पुर्तगाल हारा तो ये रोनाल्डो के विश्व कप करियर का अंत होगा। मुकाबला पुर्तगाल के पूर्व खिलाड़ी डिएगो जोटा की पुण्यतिथि पर होने जा रहा है जिनका निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था।

POR vs CRO, FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 32 मैच से पहले, पुर्तगाल और पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के स्टार विटिन्या ने कहा कि टीम के पास दिवंगत स्ट्राइकर डियोगो जोटा के लिए यह बड़ा मैच जीतने का "काफ़ी मोटिवेशन" है, क्योंकि यह मैच उनकी पुण्यतिथि के दिन ही हो रहा है। जोटा की मौत पिछले साल इसी दिन कार एक्सीडेंट में हो गई थी। वो पुर्तगाली टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। आज का मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4:30 बजे होगा।

Portugal vs Croatia Preview, Diogo Jota Death Anniversary, Cristiano Ronaldo

क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल दिवंगत जोटा के लिए जीतना चाहेगा

DR कांगो और कोलंबिया के खिलाफ़ बिना किसी गोल वाले ड्रॉ के बाद, पुर्तगाल - जिसने मुश्किलों के बावजूद राउंड ऑफ़ 32 में जगह बनाई - अब लुका मोड्रिक की कप्तानी वाली क्रोएशिया का सामना करेगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल के लिए इस मैच से जुड़ी कई भावनाएं हैं, क्योंकि 28 साल के डिएगो जोटा की मौत पिछले साल 3 जुलाई को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हुई थी।

End of Feed