PM मोदी की प्रसंशा पत्र पाकर भावुक हुईं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, जवाब में लिखी यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2023, 06:13 PM IST

PM Narendra Modi letter tennis star Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पिछले दिनों टेनिस को अलविदा कह दिया था। शनिवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सानिया मिर्जा को प्रसंशा पत्र लिख कर उनके शानदार करियर को याद किया।

Narendra Modi vs Sania Mirza: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्टता में दुनिया ने भारत की खेल प्रतिभा की एक झलक देखी। सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने पिछले महीने दुबई में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया था। उन्हें बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सानिया ने भारतीय खेलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। युगल में दुनिया की नंबर एक रैंकिंग पर रह चुकी सानिया ने नौ मार्च को अपने ट्विटर हैंडल पर इस बधाई संदेश को पोस्ट किया।

Narendra Modi and Sania Mirza

PM नरेंद्र मोदी और सानिया मिर्जा। (Instagram)

फैंस के लिए यह समझना होगा मुश्किल

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘टेनिस प्रेमियों के लिए यह समझना मुश्किल होगा कि अब से आप पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेलेंगी। ’ आगे मोदी ने लिखा, ‘आपकी उत्कृष्टता में दुनिया ने भारत के खेल कौशल की एक झलक देखी। जब आपने खेलना शुरू किया था तो भारत का टेनिस परिदृश्य बहुत अलग था। आपने जो किया वो यह दर्शाने के लिए था कि अधिक महिलाएं टेनिस खेल में आ सकती हैं और इसमें उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। ’ प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘लेकिन इसके अलावा, आपकी सफलता ने कई अन्य महिलाओं को भी ताकत दी, जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा करने से हिचकिचा रही थीं। ’

End of Feed